मुजफ्फरपुर में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत; कई यात्री घायल
Muzaffarpur Road Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना ने लोगों को दहला दिया। औराई थाना क्षेत्र के गोपालपुर के समीप एनएच-22 पर दो यात्री बसें तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
Muzaffarpur Road Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना ने लोगों को दहला दिया। औराई थाना क्षेत्र के गोपालपुर के समीप एनएच-22 पर दो यात्री बसें तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर के पास दोनों बसों की सीधी भिड़ंत हुई। हादसे में गिरजा बस का फ्रंट हिस्सा बुरी तरह टूट गया और चालक केबिन में ही फंस गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
काफी प्रयास के बाद बस के क्षतिग्रस्त हिस्से और दरवाजे को हटाकर चालक को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के मुरादपुर गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में बताई गई है।
कई यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे के दौरान दोनों बसों में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार की स्थिति बन गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर होने की भी जानकारी सामने आई है।
हादसे के बाद एनएच-22 पर लगा जाम
दो बसों की भिड़ंत के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। देखते ही देखते एनएच-22 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद औराई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बसों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोनों बसों की स्थिति समेत अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।
कमेंट करें
कमेंट्स
कमेंट लोड हो रहे हैं...
