क्राइम

मुजफ्फरपुर: मजदूरी मांगी तो ठेकेदार ने पीटा, SKMCH में भर्ती

मुजफ्फरपुर के कथैया थाना क्षेत्र के गोहा धनौती गांव में मजदूरी के 7,500 रुपये मांगने पर मजदूर संतोष कुमार से मारपीट और लोहे की सरिया से सिर पर हमला करने का आरोप है। गंभीर हालत में उसे मोतीपुर पीएचसी से SKMCH रेफर किया गया।

1 सितंबर 2026 को 8:17 PM बजे
Muzaffarpur, Bihar
Crime Sach Khabar
3 min read

मुजफ्फरपुर में मजदूरी के 7,500 रुपये मांगने पर मजदूर से मारपीट, सरिया से हमला करने का आरोप; SKMCH में भर्ती

मुजफ्फरपुर: कथैया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गोहा धनौती गांव से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां मजदूरी के बकाया रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद हो गया. ठेकेदार और मजदूर में जमकर मारपीट हो गई।

इस घटना में एक मजदूर को गंभीर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घायल मजदूर की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो गोहा धनौती गांव का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की शुरुआत कैसे हुई

घटना की जानकारी देते हुए घायल संतोष कुमार ने बताया कि यह पूरा विवाद 30 अगस्त की शाम करीब 5 बजे शुरू हुआ। उस दिन वह अपने ही गांव में रहने वाले ठेकेदार जुगिन्द्र महतो के घर पहुंचा था, ताकि पहले से काम कर चुकी मजदूरी के बकाया 7,500 रुपये वसूल कर सके। संतोष के अनुसार, जब उसने अपनी मेहनत की कमाई मांगी, तो ठेकेदार ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इस इनकार के बाद दोनों पक्षों के बीच पहले वाद-विवाद और फिर तीखी कहासुनी शुरू हो गई।

स्थिति बिगड़ी, हुई मारपीट

संतोष कुमार का आरोप है कि जैसे-जैसे विवाद बढ़ता गया, बात हाथापाई तक पहुंच गई। उनके मुताबिक बलिंन्द्र महतो, गोबिंदर महतो, चंदन महतो सहित कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उन पर हमला बोल दिया। सबसे गंभीर आरोप यह है कि इस झड़प के दौरान हमलावरों ने लोहे की सरिया का इस्तेमाल किया और सीधे संतोष के सिर पर वार किया। सिर पर चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े। इस पूरे हंगामे और शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद ही मामला शांत हो सका और आगे की अनहोनी को टाला जा सका।

पहले पीएचसी, फिर SKMCH रेफर

घटना के तुरंत बाद परिजन घायल संतोष कुमार को लेकर सबसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पीएचसी पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन सिर की चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए बेहतर और विशेषज्ञ इलाज के लिए उन्हें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) रेफर कर दिया। फिलहाल संतोष कुमार का इलाज SKMCH में चल रहा है, और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस के समक्ष दर्ज कराया बयान

SKMCH में भर्ती के दौरान घायल संतोष कुमार ने अस्पताल परिसर में तैनात SKMCH ओपी पुलिस के सामने अपना आधिकारिक बयान दर्ज कराया। इस बयान में उन्होंने पूरी घटना का ब्यौरा देते हुए मारपीट और सरिया से हमला किए जाने के आरोपों को दोहराया। उनका कहना है कि यह पूरा हमला सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि वह अपनी मेहनत की जायज मजदूरी मांगने गए थे।

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा

इस मामले पर SKMCH ओपी अध्यक्ष पिंटू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल मजदूर का बयान दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि यह मामला अब संबंधित कथैया थाने को भेजा जाएगा, जहां प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कथैया थाना प्रभारी ने बोला

वही कथैया थाना प्रभारी ने बताया कि पैसा को लेकर विवाद हुई थी जांच की जा रही है घायल को SKMCH भेज दिया गया है इलाज के लिए आवेदन मिलते हैं आगे की कार्रवाई की जाएगी

कमेंट्स लोड हो रहे हैं...