Muzaffarpur News: सकरा में युवक पर लगा भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी की ह*/त्या का आरोप
मुजफ्फरपुर के सकरा में नवविवाहिता गुलनाज खातून का संदिग्ध शव बरामद। मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना और ह*/त्या का आरोप लगाया। भाई का आरोप—पति मोहम्मद कलीम के भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते बहन की हत्या की गई। पुलिस जांच में जुटी।
मुजफ्फरपुर के सकरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया ह*/त्या का आरोप
मुजफ्फरपुर: जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नरसिंगपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गुलनाज खातून के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया है।
तीन महीने पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, गुलनाज खातून की शादी करीब तीन महीने पहले सकरा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी मोहम्मद कलीम के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया
मृतका के भाई मोहम्मद राजा कांग्रेस के जिला सचिव का आरोप है कि शादी के समय लड़का वालों के मांग के अनुसार सामान, गहने और बुलेट बाइक का पैसा दिए गए थे। इसके बावजूद शादी के कुछ दिनों बाद गुलनाज को कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से 5 लाख रुपये या चार पहिया वाहन की मांग की जाती थी और इसके लिए गुलनाज को लगातार परेशान किया जा रहा था।
भाई ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के भाई मोहम्मद फिरोज ने अपनी बहन की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि गुलनाज को प्रताड़ित किए जाने के बाद उसकी ह*/त्या कर दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोहम्मद कलीम का अपनी भाभी के साथ कथित प्रेम प्रसंग था और इसी विवाद के चलते उनकी बहन की हत्या की गई।
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सकरा थाना पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर, गुरुवार की सुबह नरसिंहपुर गांव में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के ससुर को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सकरा थाना अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 10 सितंबर की सुबह नरसिंहपुर गांव में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही नवविवाहिता की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
कमेंट करें
कमेंट्स
कमेंट लोड हो रहे हैं...
