राजनीति

मुजफ्फरपुर: मिठन सराय मोड़ पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भव्य स्वागत, JCB से हुई फूलों की बारिश

मुजफ्फरपुर के मिठन सराय मोड़ पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। SKMCH जाने के दौरान JCB मशीन से फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

3 सितंबर 2026 को 4:12 PM बजे
Muzaffarpur, Bihar
Crime Sach Khabar
2 min read
336106.jpg

मिठन सराय मोड़ पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भव्य स्वागत, JCB से हुई फूलों की बारिश

SKMCH जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

मुजफ्फरपुर। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। SKMCH जाने के दौरान मिठन सराय मोड़ के पास जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वास्थ्य मंत्री का भव्य एवं जोरदार स्वागत किया।

स्वागत को खास और यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अनोखा इंतजाम किया था। मंत्री का काफिला जैसे ही मिठन सराय मोड़ के पास पहुंचा, JCB मशीन की मदद से फूलों की वर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। फूलों की बारिश के बीच स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक सड़क किनारे मौजूद रहे। मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरा इलाका स्वागत के माहौल में नजर आया।

जदयू के युवा नेता सुधांशु कुशवाहा के अगुवाई में कार्यक्रम किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में जदयू के युवा नेता सुधांशु कुशवाहा,महासचिव रामबाबू कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा,अमरजीत पासवान, अफरोज आलम , नानटुन कुमार, पप्पू शाह, आकाश झा, छोटन ठाकुर, राजेश सहनी गांधी सहनी, दिलीप राम, सुनील कुशवाहा, अब्दुल अंसारी,बिक्रम कुमार, कुंदन कुशवाहा,अनिल राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

मिठन सराय मोड़ पर JCB से हुई फूलों की बारिश और कार्यकर्ताओं का उत्साह दिनभर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा

कमेंट करें

0 / 50 शब्द

कमेंट्स

कमेंट लोड हो रहे हैं...