मुजफ्फरपुर बेनीबाद सड़क हादसा: शादी के 1 महीने बाद मुंबई जाने निकला युवक, कार की टक्कर से मौत; पत्नी समेत 2 घायल
मुजफ्फरपुर के बेनीबाद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गई, जबकि पत्नी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बेनीबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरपुर: जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
दरभंगा जा रहे थे तीनों लोग
मिली जानकारी के अनुसार, औराई थाना क्षेत्र के रामपुर अजरकवे गांव निवासी तीन लोग बाइक से दरभंगा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें दरभंगा से मुंबई जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। इसी सिलसिले में तीनों बाइक से दरभंगा के लिए निकले थे।
इसी दौरान बेनीबाद थाना क्षेत्र में उनकी बाइक की तेज रफ्तार कार से जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी भीषण थी। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को मदद पहुंचाने की कोशिश की गई।
हादसे में युवक की मौके पर मौत
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 20 वर्षीय चंदन कुमार की इलाज के लिए लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं फूलवा कुमार और अंजलि कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को भी इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
शादी के महज एक महीने बाद उजड़ा परिवार
इस हादसे ने चंदन कुमार के परिवार और ससुराल के लोगों को गहरा सदमा है। बताया जा रहा है कि चंदन की शादी महज एक महीने पहले औराई थाना क्षेत्र के डिहुली गाँव हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ दरभंगा जा रहा था, जहां से मुंबई जाने वाली ट्रेन पकड़ने की तैयारी थी। लेकिन मुंबई जाने से पहले ही रास्ते में हुए सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
चंदन की मौत की खबर जैसे ही परिवार और गांव के लोगों को मिली, वहां शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के कुछ ही समय बाद परिवार में हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में भी मातमी माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस परिस्थिति में हुआ और तेज रफ्तार कार की भूमिका कितनी थी। दुर्घटना में शामिल वाहन और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं हादसे में घायल दोनों लोगों की स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं।
Crime Sach Khabar: सड़क पर वाहन चलाते समय तेज रफ्तार से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। थोड़ी सी सावधानी किसी बड़े हादसे को रोक सकती है।
कमेंट करें
कमेंट्स
कमेंट लोड हो रहे हैं...
