क्राइम

मुजफ्फरपुर: मीनापुर में चचेरे भाई से रचाई शादी, फिर संदिग्ध हालत में मिली 19 वर्षीय खुशबू की शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना के अल्ली नेउरा गाँव चचेरे भाई से शादी युवती को पड़ी महंगी, संदिग्ध अवस्था में मिला नवविवाहिता का शव, जांच में जुटी मीनापुर पुलिस

Muzaffarpur, Bihar
Crime Sach Khabar
2 min read
315730.png

मीनापुर में चचेरे भाई से शादी युवती को पड़ी महंगी, संदिग्ध अवस्था में मिला नवविवाहिता का शव

मुजफ्फरपुर: जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के अली नेउरा गांव में शनिवार को एक नवविवाहिता का शव उसके घर में संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी। इसके बाद मायके वालों ने मीनापुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

मृतका की पहचान अली नेउरा गांव निवासी दिलीप कुमार की 19 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुशबू ने अपने ही चचेरे भाई से शादी की थी। शादी के बाद उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने खुशबू की मौत को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के फरार होने की बात सामने आ रही है। महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो सका है।

मीनापुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

कमेंट करें

0 / 50 शब्द

कमेंट्स

कमेंट लोड हो रहे हैं...