राजनीति

मुजफ्फरपुर के मिठन सराय मोड़ पर स्वास्थ्य मंत्री का भव्य स्वागत, JCB से हुई फूलों की बारिश

मुजफ्फरपुर के मिठन सराय मोड़ पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। SKMCH जाने के दौरान JCB मशीन से फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

3 सितंबर 2026 को 4:12 PM बजे
Muzaffarpur, Bihar
Crime Sach Khabar
2 min read
336106.jpg

मुजफ्फरपुर: मिठन सराय मोड़ पर स्वास्थ्य मंत्री का भव्य स्वागत, JCB से हुई फूलों की बारिश

मुजफ्फरपुर: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर आगमन पर शहर में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। SKMCH जाने के दौरान मिठन सराय मोड़ के पास जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वास्थ्य मंत्री का भव्य एवं जोरदार स्वागत किया।

दौरे का मुख्य कार्यक्रम

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का यह दौरा SKMCH स्थिति होमी भामा कैंसर अस्पताल निरीक्षण और SKMCH में 30 बेड का आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया आगमन से पहले जिला प्रशासन ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने का काम पहले ही तेज कर दिया था, जिससे यह साफ था कि यह दौरा प्रशासनिक स्तर पर पहले से तय था और इसकी अच्छी तैयारी की गई थी।

अनोखे अंदाज़ में स्वागत

स्वागत को खास और यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अनोखा इंतजाम किया था। मंत्री का काफिला जैसे ही मिठन सराय मोड़ के पास पहुंचा, JCB मशीन की मदद से फूलों की वर्षा कर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भव्य अभिनंदन किया गया। फूलों की बारिश के बीच स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत मौके पर मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस तरह के अनोखे स्वागत को देखने के लिए राहगीर भी रुक-रुककर तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए।

बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक नें सड़क किनारे मौजूद रहे। मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरा इलाका स्वागत के माहौल में नजर आया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सक्रिय दिखा।

जदयू नेताओं की अगुवाई में हुआ आयोजन

स्वास्थ्य मंत्री के इस स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई जदयू के युवा नेता सुधांशु कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में महासचिव रामबाबू कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, अमरजीत पासवान, अफरोज आलम, नानटुन कुमार, पप्पू शाह, आकाश झा, छोटन ठाकुर, राजेश सहनी, गांधी सहनी, दिलीप राम, सुनील कुशवाहा, अब्दुल अंसारी, बिक्रम कुमार, कुंदन कुशवाहा और अनिल राय समेत पार्टी के कई वरिष्ठ और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चर्चा का विषय बना रहा पूरा दिन

कांटी प्रखंड के मिठन सराय मोड़ पर JCB से हुई फूलों की बारिश और कार्यकर्ताओं का उत्साह पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इस तरह के आयोजन आम तौर पर राजनीतिक हलकों में कार्यकर्ताओं के जोश और संगठन की सक्रियता दिखाने के लिए किए जाते हैं, और मुजफ्फरपुर में हुआ यह स्वागत भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

कमेंट्स लोड हो रहे हैं...