मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना के खैरा गाँव आपसी विवाद में भतीजे चाचा को गोली मार दी, SKMCH में भर्ती जांच में जुटी पुलिस
जैतपुर थाना क्षेत्र की घटना; वारदात के बाद आरोपी फरार, मामले की जांच और छापेमारी में जुटी पुलिस।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद में एक भतीजे ने अपने ही सगे चाचा को गोली मार दी। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव की है। गोलीबारी की इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, खैरा गांव में शनिवार को किसी बात को लेकर चाचा और भतीजे के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर भतीजे ने हथियार निकाल लिया और चाचा पर फायरिंग कर दी।
गोली लगने से चाचा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।अस्पताल में भर्ती, स्थिति नाजुक:घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से घायल चाचा को इलाज के लिए आनन-फानन में श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) ले जाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जांच में जुटी पुलिस: वारदात की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आपसी और पारिवारिक विवाद का लग रहा है। आरोपी भतीजा घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
कमेंट करें
कमेंट्स
कमेंट लोड हो रहे हैं...
